उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल

उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल का संचालन 2009 में शुरू हुआ ।
उo प्रo सर्व समाज व्यापार मंडल में हम सभी ‘सर्व व्यापारी सम्मान’ की भावना को साथ लेकर चलते हैं।
व्यापारी हितों और व्यापारी एकता के लिए उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल सबसे उपयोगी संगठन साबित हुआ है और व्यापारियों के लिए यह एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल का प्रारम्भ

उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल (रजिo) की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।
हमारे व्यापार मंडल के संचालन को शुरू हुए बारह से अधिक वर्ष हो गए हैं।
हमारे व्यापार मंडल प्रदेश स्तर पर व्यापारियों एवं उनके हितों के लिए निरंतर मजबूती एवं दृढ़ता के साथ काम में लगा है

हमारी यह सोच ही हमें अलग बनाती है। हम व्यापारी भाई बहनों के भले के लिए, उनके हक के लिए, उनके लिए काम करते हैं।

अगर उनका किसी भी तरह से शोषण होता है या उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होता है, तो हम मजबूती से उनके साथ उनकी मुश्किलों मैं उनका हाथ पकड़ कर उनके साथ खड़े रहते हैं।

साथ ही साथ हम यह भी निश्चित करते हैं कि सभी व्यापारी भाई और बहनों को उनका व्यापार चलाने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
साथ ही साथ किसी भी व्यापारी भाई बहन को अपना व्यापार चलाने के लिए किसी भी मुश्किल परिस्थिति से ना गुजरना पड़े।

हमारा उद्देश्य

सर्व व्यापारी सम्मान – हमारे व्यापार मंडल के लिए सभी व्यापारी भाई बंधु एक परिवार की तरह हैं। यह हमारा लक्ष्य है कि किसी भी व्यापारी भाई का किसी भी प्रकार से शोषण ना किया जा सके। ना ही समाज के द्वारा, ना ही प्रशासन के द्वारा और ना ही परिस्थितियों के द्वारा।

हमारे संगठन से लाभ

क्या आपने कभी किसी भी प्रकार के व्यापारी को संतुष्टि एवं आराम से उनका व्यवसाय चलाते देखा है? आपका जवाब ज्यादातर मामलों में ‘नहीं’ होगा।
व्यापारियों का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा होता है, कभी सामाजिक मुश्किलें, तो कभी सरकारी। कभी अपने हक का दाम ना मिलना, तो कभी सरकार की मनमानी। कभी लोगों की गुंडागर्दी, तो कभी नेताओं का परेशान करना।
एक व्यापारी पूरा दिन अपने व्यापार की चिंता में लगा रहता है, इतना कि उसे सामाजिक जीवन जीने का भी समय नहीं मिल पाता।

 

हमारे बहुत सारे व्यापारी भाई बहन ऐसे हैं जो मछली पालन एवं दूध का व्यापार करते हैं, उन्हें सुबह उठकर सूरज की पहली किरण निकलने से पहले काम को निकलना पड़ता है। ऐसे में कई बार उन्हें खराब परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें अपने हक का पैसा नहीं मिलता, उनके साथ अन्याय होता है। कई किसान भाइयों को उनकी फसलों के बदले में सही दाम नहीं मिलता या फिर कुछ असामाजिक तत्व उनका फायदा उठाते हैं। ऐसे में उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय होता है। मेहनत उनकी, काम उनका, फसल उनकी और फायदा उठाता है कोई और।

 

हमारे बहुत सारे व्यापारी भाई बहन ऐसे हैं जो या तो दुकानदार हैं या फिर दुकानों में काम करते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि उन्हें अपना हक नहीं मिलता ।उनके साथ धोखा होता है और उन्हें मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। बहुत सारे व्यापारी भाई बहन ऐसे हैं जिन्हें बैंकों द्वारा लोन नहीं मिल पाता। अगर मिलता भी है तो ब्याज बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में यदि वह व्यापारी अपना लोन देने में असमर्थ होता है, तो बैंकों द्वारा उनका शोषण होता है। जिस कारण वश उनका जीवन कठिनाइयों से लथपथ हो जाता है।

 

और यहां आता है उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल। हम इस मानसिकता को बना कर चलते हैं कि हर व्यापारी, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, चाहे वह कम कमाता हो या ज्यादा, चाहे वह बड़ी दुकान चलाता हो या छोटी, चाहे वह किराए की दुकान में काम करता हो या फिर खुद की दुकान में, चाहे वह गली-गली समान बेचता हूं या फिर कोई बड़ा उद्योग करता हो, हमारे सर्व समाज व्यापार मंडल में हम सभी की जरूरतों और इच्छाओं के बारे में सोचते हैं।

 

हमारे व्यापार मंडल के लिए सभी व्यापारी एक परिवार की तरह है। हमारा यह निरंतर प्रयास रहता है कि सभी व्यापारी भाइयों को उनका हक मिले और साथ ही साथ वह अपने व्यापार में समृद्धि की ओर आगे बढ़े।

संघठन के मुख्य सदस्य

स्वर्गीय सैयद शोएब अहमद

(संस्थापक)

स्वर्गीय सैयद शोएब अहमद

(संस्थापक)

स्वर्गीय सैयद शोएब अहमद

(संस्थापक)

स्वर्गीय सैयद शोएब अहमद

(संस्थापक)

स्वर्गीय सैयद शोएब अहमद

(संस्थापक)

स्वर्गीय सैयद शोएब अहमद

(संस्थापक)

हमारा लक्ष्य

उo प्रo सर्व समाज व्यापार मंडल (रजिo) का लक्ष्य है कि सारे व्यापारी भाई बहनों को उनके अधिकारों से वंचित न होने दिया जाए। अगर उन्हें अपना व्यापार करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत एवं कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा हो तो हम उनके साथ खड़े हैं। हमारे व्यापार मंडल की यही खासियत है कि हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। हम किसी भी व्यापारी भाई बंधु में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं करते।

कोविड-19 महामारी में बहुत सारे व्यापारी भाई अनेक दिक्कतों से गुजरे। हर प्रकार के व्यवसाय एवं व्यापार पर इस महामारी ने अपनी छाप छोड़ी। छोटे व्यापारियों के लिए यह महामारी खासकर कठिन रही। कोरोनावायरस हर प्रकार के व्यवसाय के लिए घातक साबित हुआ। उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल सभी व्यापारी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़ा है।

यह हमारा दृढ़ निश्चय है कि हम सभी व्यापारी भाई बहनों तक उनका हक पहुंचा सकें।

News And Updates

उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल | Uttar Pradesh Sarv Samaj Vyapar Mandal

उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश सर्व समाज व्यापार मंडल का संचालन 2009 में शुरू हुआ ।उo प्रo सर्व समाज व्यापार मंडल में

Read More »